World Food Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, 1981 से हुई थी शुरुआत

World Food Day 2021: हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक भूख से निपटना और दुनिया भर में भूख मिटाने का प्रयास करना है। साथ ही लोगों को जागरुक करना है। विश्व खाद्य दिवस 1981 में पहली बार मनाया गया था। तब से यह हर साल 150 देशों में मनाया जा रहा है।
दरअसल, इस दिवस को मनाने का श्रेय फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (Food and Agriculture Organisation) के सदस्य देशों को जाता है। खाद्य और कृषि संगठन ने अपने 20वें महासम्मेलन में फूड डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके बाद से यह दिवस पहली बार 1981 में मनाया गया था।
भूख से मर रहे लाखों लोग
आप सभी जानते हैं कि दुनियाभर में लाखों लोग इसलिए मर जाते हैं क्योंकि उन्हें समय से खाना नहीं मिलता है। वहीं दूसरी ओर ऐसे है, जिन्हें समय पर खाना मिलता है वो लोग खाना छोड़कर चल देते हैं। इसलिए केवल उतना ही लें जितना आप खा सकें। बेवजह खाने की बर्बादी न करें। भोजन हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार है। इसलिए लोगों को भूख से बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग भूख पीड़ित व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित हो और भूख से किसी की जा न जाएं।
क्या है वर्ल्ड फूड डे 2021 का थीम
इस साल वर्ल्ड फूड डे 2021 का थीम Our Actions Are Our Future- Better Production, Better Nutrition, a better Environment and a Better life है। यानी हमारे एक्शन ही हमारा भविष्य है। बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर वातावरण और बेहतर जीवन"। यह थीम फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS