World Food India 2023: फूड इंडिया 2023 का 3 से 5 नवंबर को होगा आयोजन, PM मोदी करेंगे शुभारंभ, 81 देश होंगे शामिल

World Food India 2023: फूड इंडिया 2023 का 3 से 5 नवंबर को होगा आयोजन, PM मोदी करेंगे शुभारंभ, 81 देश होंगे शामिल
X
World Food India 2023: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का भव्य आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की तरफ से 3 से 5 नवंबर, 2023 तक किया जा रहा है।

World Food India 2023: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का भव्य आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की तरफ से 3-5 नवंबर, 2023 तक किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, इसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी। इसका आयोजन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा।

वैश्विक स्तर पर मंच मिलेगा- प्रहलाद पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस आयोजन की सफलता पीएम मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से भारत की उन्नत खाद्य परंपराओं को वैश्विक स्तर पर मंच मिलेगा। इसमें दुनिया भर के 75 से अधिक देशों के प्रतिभागी एक साथ होंगे और अपने कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रहलाद पटेल ने आगे बताया कि इस अवसर पर स्मारक टिकटों और सिक्कों का अनावरण भी होगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 नवंबर को समापन भाषण देंगीं।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्यमियों एवं शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन का मकसद है कि भारतीय खाद्य संस्कृति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिले। इस तीन दिवसीय आयोजन का जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान सम्मेलन सत्र, गोलमेज सम्मेलन, प्रदर्शनी, विभिन्न स्तरों की बैठक, फूड स्ट्रीट और थीम बेस्ड कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इससे भारत और दुनिया की खान-पान परंपराओं को एक-दूसरे को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

81 देशों के 950 प्रतिनिधि होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 81 देशों के खरीदार और 950 प्रतिनिधि भाग शामिल होंगे। वहीं, वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में प्रधानमंत्री के साथ राउंड टेबल मीटिंग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के साथ राउंड टेबल मीटिंग, वित्त मंत्री के साथ राउंड टेबल मीटिंग, मंत्री एफपीआई कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन एवं डेयरी के साथ संयुक्त राउंड टेबल मीटिंग भी होगी।

यह भी पढ़ें:- परेशान करने वाली बात है शरद पवार जैसे नेता...', NCP चीफ के इजरायल-फिलिस्तीन वाले बयान पर पीयूष गोयल की प्रतिक्रिया

Tags

Next Story