World Hindi Day 2021 Quotes: हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है, ऐसे ही 8 खास कोट्स से करें इसका विश्व में प्रचार और प्रसार

World Hindi Day 2021 Quotes: हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है, ऐसे ही 8 खास कोट्स से करें इसका विश्व में प्रचार और प्रसार
X
World Hindi Day 2021 Quotes: आज पूरी दुनिया में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2021) मनाया जा रहा है। दुनिया में दो बार विश्व दिवस मनाया जाता है।

World Hindi Day 2021 Quotes: विश्व में आज 10 जनवरी को हिंदी दिवस (World Hindi Day 2021) मनाया जा रहा है। दुनिया में दो बार विश्व दिवस मनाया जाता है। एक 10 जनवरी (10 January), जिसे दुनिया के तमाम देशों में मनाया जाता है और दूसरा 14 सितंबर (14 September) को भारत में नेशनल हिंदी दिवस (Hindi Diwas History) मनाया जाता है। हिंदी के प्रचार और प्रचार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है। भारत के अलावा कई विश्व के देशों में हिंदी को बोला, लिखा और पढ़ा जाता है। लेकिन आज भी हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है। विश्व में जिन देशों में भारत के दूतावास हैं, वहां खासतौर पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए जगह जगह कार्यक्रमों का आायोजन होता है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को भी हिंदी दिवस पर शायरियां (Shayari) भेज सकते हैं। वैसे बता दें कि गूगल पर हर साल हिंदी दिवस पर शायरियां, कविता, कोट्स, मैसेज, स्टेटस, स्पीच, निबंध, इमेज, हिंदी दिवस पर वीडियो स्टेटस खूब सर्च किया जाता है...

World Hindi Day, World Hindi Day 2021, World Hindi Day 2021 Quotes, विश्व हिंदी दिवस, विश्व हिंदी दिवस 2021, विश्व हिंदी दिवस 2021 कोट्स, विचार...

1. हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है- कमलापति त्रिपाठी

2. भारत के विकास में हिंदी का योगदान अति महत्वपूर्ण हैं. यदि हम भारत को विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं तो हिंदी के महत्व को हम सबको समझना होगा- दुनियाहैगोल

3. जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

4. हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है और यदि मुझसे भारत के लिए एकमात्र भाषा का नाम लेने की कहा जाए तो वह निश्चित रूप से हिन्दी ही है- कामराज

5. हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है- सुमित्रानंदन पंत

6. कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता। भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है- थास्मिस डेविस

7. निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

8. 'हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है'। - महात्मा गांधी

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस के बीच का अंतर

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को नागपुर में आयोजित होने वाले पहले विश्व हिंदी सम्मेलन के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एक मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है। दूसरी ओर, हिंदी दिवस को पूरी तरह से अलग उद्देश्य के लिए मनाया जाता है। हिंदी दिवस जिसे 14 सितंबर को मनाया जाता है। उस दिन को चिन्हित करता है, जिस दिन भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया गया।

Tags

Next Story