World Hindi Day 2023: जानिए 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, जानें इस साल की थीम

यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर हिंदी भाषी (Hindi Language) लोगों के लिए, क्योंकि इस दिन विश्व हिंदी दिवस होता है। यह विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference) की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिसे पहली बार 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा नागपुर में आयोजित किया गया था।
वर्ष 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाने की घोषणा की थी। विश्व में हिंदी को विकसित करने और इसे अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रचारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2023) के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सरकारी कामकाज हिंदी में करने का संकल्प लिया जाता है और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर जगह-जगह निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, वाद-विवाद, बैठकें आयोजित की जाती हैं। हिंदी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा, सूर्य नमस्कार जैसे शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। जानकारी के लिए बता दें विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है जबकि हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। दोनों का मकसद और इसके पीछे का इतिहास अलग-अलग है।
ये है इस साल की थीम
भारत सरकार द्वारा हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाने के लिए एक थीम जारी की जाती है। इस वर्ष की थीम है "हिंदी को जनमत का हिस्सा बनाना" हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अपनी मातृभाषा को छोड़ देना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS