World Hindi Day 2023 Quotes: इन कोट्स से दें विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, हिंदी की ताकत को पहचानों...

World Hindi Day 2023 Quotes: विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना और जागरूकता फैलाना है। विदेशों में भारतीय दूतावासों में इस दिन को बहुत ही खास तरीके से विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर शहर में आयोजित किया गया था। 10 जनवरी 2006 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से भारतीय विदेश मंत्रालय में 10 जनवरी 2006 को विदेश में पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। वहीं 14 सितंबर को हर साल भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस बार इन कोट्स से आप अपने करीबियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
World Hindi Day 2023 Quotes
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
सरस, सरल मनोहारी है,
अपनी हिंदी प्यारी है।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी,
हिंदी की सुरीली,
हमें लगे है हर पल प्यारी।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषों के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
कुछ हिंदी को प्यार करो, थोड़ा इसका सम्मान करो
दिवस भोर शुभ सांझ कहो, इस भाषा का कुछ मान करो
चाचा ताऊ मां मौसा, मौसी मामी जी बुआ कहो
हिंदी पर अभिमान करो, हिंदी का ऊंचा नाम करो।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
हिंदी की ताकत को पहचानों
हिंदी ही भविष्य की आशा है,
जिससे मुझे बेहद मोहब्बत है
वो मेरी हिंदी भाषा है।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
World Hindi Day 2023 Quotes
हिंदी भाषा भारत का वो गहना है,
जो सदा भारत को सजाता रहेगा,
और सदा ही हमारी शान बनकर
चमकता रहेगा…।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS