भारत में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, पूढ़ें पूरी डिटेल

भारत में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, पूढ़ें पूरी डिटेल
X
दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे बनारस से रवाना किया जाएगा। जानिए कितनी लंबी होगी इस क्रूज की यात्रा।

भारत के लिए गौरव की बात है कि दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज हमारे देश में है। इस रिवर क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गंगा नदी में चलने वाला यह क्रूज जहाज "एमवी गंगा विलास" के नाम से जाना जाएगा। यह जहाज शुक्रवार को वाराणसी से अपने पहले सफर पर रवाना होने वाला है।

अपनी पहली यात्रा पर यह जहाज 3,200 किलोमीटर से अधिक का लंबा सफर तय करेगा। यह भारत - बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते से होते हुए अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। इस सफर में एमवी गंगा विलास क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे कुल 50 छोटे-बड़े पर्यटक स्थलों से होकर गुजरेगा। इस जहाज का सफर 13 जनवरी को वाराणसी से शुरू होकर एक मार्च को अपनी मंजिल डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

क्रूज उद्घाटन के बाद नदियों से क्रूज सफर के वैश्विक मानचित्र का हिस्सा बन जाएगा भारत

वाराणसी में गंगा नदी पर होने वाली मशहूर गंगा आरती के साथ यह जहाज अपने सफर पर निकलेगा। इस क्रम में क्रूज प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, तंत्र गतिविधियों के लिए मशहूर मायोंग और नदी में बने द्वीप माजुली भी जाएगा। वहीं क्रूज के इस पहले सफर में स्विट्जरलैंड के 32 सैलानी शामिल होने वाले हैं। केंद्रीय बंदरगाह पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसके बारे में कहा कि एमवी गंगा विलास के उद्घाटन के साथ ही भारत नदियों से क्रूज सफर के वैश्विक मानचित्र का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे देश में नदी पर्यटन के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Tags

Next Story