World Music Day 2023: प्रेरणा, भक्ति, इश्क से सराबोर भारत के ऑस्कर Song, जिन्होंने दुनिया को नचाया

World Music Day 2023: संगीत एक ऐसी ऊर्जा है, जिससे लोगों के सारे दुख-दर्द दूर हो सकते हैं। चाहे खुशी का माहौल हो, गम का माहौल हो या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हो या फिर अकेले बोर हो रहे हो संगीत ऐसी चीज है, जो हर एक स्थिति में हमारे काम आता है। ज्यादातर लोगों को संगीत के साथ काम करने में आनंद मिलता है। कई ऐसे गीत भी होते हैं, जो हमारे मन को छू जाते हैं। ऐसा महसूस होता है कि हम सब कुछ भूलकर संगीत की धुन में खुद को सराबोर कर लें। संगीत की इसी महत्वता को देखते हुए हर साल के 21 जून को विश्व संगीत दिवस (World Music Day) मनाया जाता है। बता दें कि विश्व संगीत दिवस पहली बार साल 1982 में फ्रांस में मनाया गया था।
नाटू-नाटू सॉन्ग ने दुनिया में कमाया नाम
भारत में संगीत को लेकर काफी क्रेज देखा जाता है। कई बार ऐसा भी मौका आया है। जब भारत ने अपने गीत की धुन पर पूरी दुनिया को ठुमकने के लिए मजबूर किया है। हाल ही में रिलीज हुई सॉन्ग नाटू-नाटू (Natu-Natu Song) को ऑस्कर पुरस्कार (Oscar Award) से नवाजा गया था। आरआरआर (RRR) फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने पूरी दुनिया में अपनी धूम मचा दी। दुनियाभर के लोग इस गाने पर रिल्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। इस सॉन्ग ने भारत को संगीत की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। बता दें कि नाटू-नाटू गाना ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले दूसरा गाना बना है।
'Jay Ho' गाने को मिला था पहला ऑस्कर
संगीत के क्षेत्र में भारत को पहला ऑस्कर पुरस्कार गायक ए आर रहमान (A R Rahman) के सॉन्ग पर मिला था। यह ऑस्कर भारत ने साल 2009 में 'जय हो' (Jay Ho) गाने के लिए जीता था। जय हो गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस गाने से भारत के लोगों को गर्व की अनुभूति होती है। ए आर रहमान ने इस गाने के लिए ऑस्कर जीतकर दुनिया में अपना लोहा मनवाया था। इस गाने के साथ ही भारत ने संगीत के क्षेत्र में ऑस्कर जीतना प्रारंभ कर दिया था। बता दें कि इस गाने को कवि गुलजार (Gulzaar) ने लिखा था, इसलिए गुलजार को गीत लिखने के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था।
इन Songs से मिलेगी प्रेरणा
बता दें कि नाटू-नाटू सॉन्ग और जय हो सॉन्ग ने दुनिया में अपना दबदबा कायम कर लिया। इसके अलावा भी कई ऐसे सॉन्ग हैं, जिन्हें ऑस्कर तो नहीं मिला, लेकिन फिर भी ये सॉन्ग भारत समेत दुनियाभर में लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। ये ऐसे सॉन्ग हैं जिसे सुन लोगों को खूब प्रेरणा मिलती है। लोग जब भी हताश होते हैं, इन सॉन्ग को सुन खुद को रिचार्ज महसूस करते हैं। प्रेरणादायक सॉन्ग की सूची में "आरंभ है प्रचंड, चक दे इंडिया, कर हर मैदान फतेह, आशाएं खिले दिल की, ओ सिकंदर ओ सिकंदर के अलावा भी कई सॉन्ग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...'नाटू नाटू' सॉन्ग गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद जीता ऑस्कर, NATU का हिंदी में क्या होता है अर्थ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS