Adani के साथ दुनिया के इन 5 अमीरों की भी तेजी से घट रही संपत्ति, लिस्ट में एक और भारतीय का नाम भी शामिल

World Richest Man: दुनिया से सबसे अमीर शख्स (Richest Man) की लिस्ट में लगातार गौतम अडानी (Gautam Adani) नीचे गिरते जा रहे हैं। आज से लगभग पांच महीने पहले गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे, लेकिन लगातार शेयरों में गिरावट के चलते आज वो टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं। अमेरिकी फोरेंसिक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही लगातार अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।
दरअसल, अमेरिकी फोरेंसिक फाइनेंशियल फर्म (American forensic financial firm) हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप (Adani Group) पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। हिंडनबर्ग की ये रिपोर्ट 24 जनवरी को सामने आई थी। इस रिपोर्ट में स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई दावे किए गए हैं। वहीं हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के आरोपों को अडानी समूह ने खारिज किया है, लेकिन इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी समूह को लगातार नुकसान हो रहा है।
अडानी समूह को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, जिसके चलते अडानी समूह के स्टॉक गिरते जा रहे हैं। हालांकि, अकेले अडानी ही नहीं हैं, जिनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आ रही है बल्कि ऐसे 5 और अमीर शख्स हैं जिनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आ रही है। इस लिस्ट में अडानी के साथ एक भारतीय नाम शामिल है।
इन पांच अमीर व्यक्तियों की संपत्ति में भी आ रही है गिरावट ?
लैरी एलिसन
इस लिस्ट में ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन का नाम शामिल है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, लैरी एलिसन को एक दिन में 205 मिलियन डॉलर यानी 1,686 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी नेटवर्थ 102 अरब डॉलर यानी 8.38 लाख करोड़ रुपये है।
कार्लोस स्लिम
मेक्सिको के सबसे अमीर शख्स और लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी America Movil के मालिक कार्लोस स्लिम की भी संपत्ति में तेजी से गिरावट आ रही है। इन्हें करीब 12,830 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मुकेश अंबानी
भारत के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी लगातार नुकसान हो रहा है। अंबानी की नेटवर्थ में 695 मिलियन डॉलर यानी 5,715 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में लिस्ट में अंबानी 12वें और फोर्ब्स की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।
जिम वॉल्टन
वॉलमार्ट कंपनी के संस्थापक सैम वॉल्टन के सबसे छोटे बेटे हैं और वह आर्वेस्ट बैंक के चेयरमैन हैं। उनकी नेटवर्थ में 283 मिलियन डॉलर यानी 2,327 करोड़ रुपये की गिरावट नजर आई है।
रॉब वॉल्टन
वॉल्मार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन के बड़े बेटे हैं और पिता के निधन के बाद उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाया गया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 259 मिलियन डॉलर यानी 2,130 करोड़ रुपये की गिरावट पाई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS