World Students Day on Abdul Kalam Birthday : अब्दुल कलाम को छात्रों से था लगाव, रोचक अंजाद में दिया करते थे जवाब, देखें वीडियो

World Students Day on Abdul Kalam Birthday : अब्दुल कलाम को छात्रों से था लगाव, रोचक अंजाद में दिया करते थे जवाब, देखें वीडियो
X
World Students Day on Abdul Kalam Birthday : अब्दुल कलाम विज्ञान, तकनीक और राजनीतिक के अलावा बहुत अच्छे शिक्षक भी थे जिसे वह लाखों-करोड़ों युवाओं के दिलों बसते थे। कलाम युवाओं को बहुत चाहते थे। छात्रों के हर सवाल का जवाब बेहद रोचक अंदाज में दिया करते थे।

World Students Day on Abdul Kalam Birthday : भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' एपीजे अब्दुल कलाम आजाद का जन्मदिन के अवसर पर 15 अक्टूबर को ही विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उनके जन्मदिन के दिन ही 2010 में विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया था। यह फैसला उनके द्वारा विज्ञान और तकनीक में गये योगदान को देखते हुए लिया गया था। कलाम युवाओं में बहुत लोकप्रिय थे और इसलिए वह कहीं भी जाते थे तो अपने भाषणों से युवाओं को देश के लिए कुछ करने के लिए बहुत प्रेरित किया करते थे। अब्दुल कलाम विज्ञान, तकनीक और राजनीतिक के अलावा बहुत अच्छे शिक्षक भी थे जिसे वह लाखों-करोड़ों युवाओं के दिलों बसते थे। कलाम युवाओं को बहुत चाहते थे। छात्रों के हर सवाल का जवाब बेहद रोचक अंदाज में दिया करते थे। तो आइये ऐसे ही कुछ वीडियो को देखे और समझे की कैसे वह छात्रों को प्रात्सोहित किया करते थे।

आईआईटी दिल्ली के एक कार्यक्रम में एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनको विज्ञान और तकनीक के बारे में जानकारी दी थी। साथ जीवन में कभी निराश हताश न होने का मूलमंत्र दिया था। इसी कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर को बेहद साधारण रूप में कलाम ने दिये थे। साथ ही साथ नई खोजों के बारे में छात्रों को बताया और छात्रों को भी नई खोज और नये आविष्कारों के लिए प्रोत्साहित किया था।

2011 में दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल के 10वें सालगिरा पर छात्रों से रू-ब-रू हुये थे। यहां अब्दुल कलाम ने अपने भाषण से बच्चों और शिक्षकों के बीच शमा बांध दिया था। बच्चें उन्हें बेहद प्यारे लगते थे इसलिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाते थे। इस स्कूल के कार्यक्रम में कई लोगों से मिलते नजर आ रहे है।

2014 में इग्नू में विश्व शिक्षा सबमिट में अपने मुस्कुराने के अंजाद से सबका दिल जीतने वाले अब्दुल कलाम ने यहां आये लोगों को हंसते रहने की बात कही थी। इस सबमिट में कलाम ने नये-नये विषये के बारे में छात्रों और शिक्षकों को बताया था। साथ हर तरह की शिकक्षा के बारे में यहां बात करने और समस्या को रखने के लिए बहुत खुशी जताई थी।


Tags

Next Story