Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- आरोप गंभीर हैं और एक्शन भी होगा

Wrestlers Protest: पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण (Brij Bhushan Singh) पर कई आरोप लगाए हैं। इसको लेकर खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भी गुरुवार को पहलवानों के साथ बैठक की है। बैठक खत्म होने के बाद पहलवानों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुए बैठक से वह संतुष्ट नहीं हैं।
वहीं इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि वह आज रात (गुरुवार) में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि आज रात 10 बजे वह खिलाड़ियों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात कर सकते हैं।
Taking cognisance of allegations by wrestlers, Sports Ministry sent a notice to WFI & sought a reply within 72 hrs. The upcoming camp has also been postponed with immediate effect. I am going to Delhi and will meet the wrestlers: Union Sports Minister Anurag Thakur, in Chandigarh pic.twitter.com/xghqG07MXH
— ANI (@ANI) January 19, 2023
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी गंभीर हैं। मैं चंडीगढ़ से वापिस दिल्ली जा रहा हूं और खिलाड़ियों से मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी बात सुनूंगा और खेल एवं खिलाड़ियों के हित में जो भी कदम होंगे वह उठाए जाएंगे। वहीं इस मामले में खेल मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। इसके साथ खेल मंत्रालय में आगामी कैंपों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
बता दें कि गुरुवार पहलवानों के साथ खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की शिकायत की। पहलवानों ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी और महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। इसलिए WFI अध्यक्ष को पद से हटाया जाए, ताकि नए पहलवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसके साथ ही पहलवानों ने कहा कि जब तक अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा नहीं होता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। खिलाड़ियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा भी लेंगे और उन्हें जेल भी भिजवाएंगे। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS