जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, अरुण जेटली ने दी ट्वीट कर बधाई

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को मिले बहुमत के बाद येदुगुरी संदिंटि जगनमोहन रेड्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन विजयवाड़ा द्वारा उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
आंध्र प्रदेश विभाजन के बाद जगनमोहन रेड्डी राज्य के दूसरे सीएम बने हैं। विजयवाड़ा के समीप आईजीएमसी स्टेडियम में यह पूरा कार्यक्रम रखा गया था। वहीं अरूण जेटली ने सीएम बनने पर बधाई दी है।
Best wishes to Shri YS Jagan Mohan Reddy on taking oath as the Chief Minister of Andhra Pradesh. @ysjagan
— Arun Jaitley (@arunjaitley) May 30, 2019
हाल ही के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा की 175 में से 151 सीटों पर जीत दर्ज की।
वहीं दूसरी तरफ 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की। जिसके बाद जगमोहन रेड्डी दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के दौरान उन्हें भी आमंत्रित किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS