अटल बिहार वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा यमुना एक्सप्रेस-वे!, पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं ऐलान

अटल बिहार वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा यमुना एक्सप्रेस-वे!, पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं ऐलान
X
मीडिया में आईं खबरों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी रैली के दौरान ही यमुना एक्सप्रेस वे के नए नाम का ऐलान कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर अटल बिहार वाजपेयी के नाम रखने का विचार कर रही है। इसका ऐलान देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन के दौरान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर आ रहे हैं। यहां पर भूमि पूजन करेंगे और एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

मीडिया में आईं खबरों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी रैली के दौरान ही यमुना एक्सप्रेस वे के नए नाम का ऐलान कर सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेस वे किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस खबर की पुष्टी भी की है। नेता का कहना है कि इसका फैसला इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत के सबसे महान और लोकप्रिय नेता को उचित सम्मान दिया जा सके। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को हर पार्टी का प्यार मिला है, हर किसी ने उन्हें पसंद किया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को भी उनकी महानता के बारे में पता चलना चाहिए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2022 के शुरुआती महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं और इस चुनाव में ब्राह्मण वोट काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर बड़ा दांव चलने जा रही है।

पार्टी को लग रहा है, नाम के बदल जाने से ब्रह्मण समाज उनसे खुश होगा। क्योंकि पार्टी को ऐसा प्रतीत होता है कि ये समाज उनसे खुश नहीं है। साथ ही आपको बता दें, राज्य में बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियां भी ब्रह्मण समाज को लुभाने का पूरा प्रयास कर रही हैं।

Tags

Next Story