Year Ender 2021: Yahoo सर्च में पहले स्थान पर PM Modi, ममता और राहुल गांधी समेत टॉप 5 में शामिल हैं ये नेता, देखें पूरी लिस्ट

2021 के अंतिम माह में याहू ने अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाली हस्तियों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माने जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को पहला स्थान मिला है। वहीं इस लिस्ट में क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली दूसरे स्थान पर है। नेताओं की बात करें तो इसमें ममता बनर्जी और राहुल गांधी भी शामिल है। केंद्र के विपक्षी पार्टी के कद्दवार नेताओं ने भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह को पछाड़ दिया है।
Yahoo की लिस्ट में देखें किस नेता को मिला कौन सा स्थान...
सर्च इंजन याहू की 'मोस्ट सर्चेड पॉलिटिशियन ऑफ 2021' की सूची में नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर यानि पहले स्थान पर है। वही पश्चिम बंगाल में भाजपा को मात देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।
कांग्रेस पार्टी के मुख्य चेहरे राहुल गांधी को तीसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथे स्थान पर रहे हैं।
इसके साथ भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले और देश के गृहमंत्री अमित शाह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
पिछली वर्ष 2020 की बात करे तो इस साल भी पीएम नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर ही रहे थे। जबकि सुशांत और रिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और राहुल गांधी तीसरे नंबर पर रहे थे। वही अमित शाह चौथे नंबर के पायदान पर रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS