झांसी में सिटी एसपी को भाजपा नेता ने पीटा, कांग्रेस ने यूपी के रामराज्य पर उठाया सवाल

यूपी के झांसी जिले में भाजपा नेता प्रदीप सरावगी द्वारा गुंडई किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक झांसी में भाजपा नेता प्रदीप सरावगी द्वारा ऑन ड्यूटी सिटी एसपी विवेक का कॉलर पकड़ उन्हें पीटा गया। आरोप है कि इस घटना के दौरान वहां पर स्थानीय भाजपा विधयक भी उपस्थित रहे। जिनके सामने ही एसपी सिटी को जमकर पीटा गया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी की योगी सरकार की जमकर खिंचाई हो रही है। झांसी एसपी सिटी पिटाई मामले पर बिहार युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर यूपी सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। बिहार युवा कांग्रेस ने मामले पर लिखा कि इसे 'रामराज्य' कहेंगे या योगी का जंगलराज? जो पीट रहा है वो उप्र भाजपा का नेता है। जो पिट रहा है वो झांसी के सिटी एसपी हैं।
इसे 'रामराज्य' कहेंगे या योगी का जंगलराज ?
— Bihar Youth Congress (@IYCBihar) December 4, 2020
जो पीट रहा है वो उप्र भाजपा का नेता है,
जो पिट रहा है वो झांसी के सिटी SP है.. pic.twitter.com/yk30JFbzjg
मामले पर आगे की कार्रवाई की जायेगी: झांसी पुलिस
घटना पर झांझी पुलिस की ओर से बयान आया है। पुलिस की ओर इस घटना को नकारा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को मीडिया द्वारा बढ़ा चढ़कर पेश किया जा रहा है। झांसी एसपी सिटी ने कहा कि उनको घटना के दौरान कोई चोट नहीं लगी है। पर अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोटों आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
झांसी में भाजपा नेता के हाथों पिटने वाले झांसी के एस.पी सिटी फरमा रहे हैं कि 'सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया, बस थोड़ी धक्का मुक्की हुई थी'। सही घर में चार बर्तन हैं तो खड़कते भी हैं आपका आपसी मामला ही तो था। अगर पीटने वाले BJP का नेता न होता तब बताते...pic.twitter.com/scO0aeOIXZ
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) December 4, 2020
'मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई'
झांसी पुलिस पिटाई मामले पर वसीम अकरम त्यागी नाम के ट्विटर अकांउट से भी सवाल उठाये गये हैं। उन्होंने लिखा कि झांसी में भाजपा नेता के हाथों पिटने वाले झांसी के एसपी सिटी फरमा रहे हैं कि 'सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। बस थोड़ी धक्का मुक्की हुई थी। सही घर में चार बर्तन हैं तो खड़कते भी हैं। आपका आपसी मामला ही तो था। वहीं उन्होंने लिखा कि अगर पीटने वाले भाजपा का नेता न होता तब बताते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS