Fact Check: 10 बच्चों को जन्म देने वाली दक्षिण अफ्रीका की मां निकली झूठी, सामने आई सच्चाई

Fact Check: 10 बच्चों को जन्म देने वाली दक्षिण अफ्रीका की मां निकली झूठी, सामने आई सच्चाई
X
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक महिला के द्वारा 10 बच्चों को जन्म देने वाली खबर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक महिला के द्वारा 10 बच्चों को जन्म देने वाली खबर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस महिला ने 10 बच्चों को जन्म नहीं दिया है। ये पूरी कहानी झूठी है। एक न्यूज एजेंसी ने महिला की प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें कहा गया था कि महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर की जांच करने वाले अधिकारियों ने कहा कि गोसियाम सिथोल (Gosiam Sithol) नाम की महिला ने 10 बच्चों को जन्म नहीं दिया है। यह खबर पूरी तरह से झूठी है। साउथ अफ्रीका के गौतेम प्रांत के जांचकर्ताओं ने बताया कि उनके प्रांत में किसी भी महिला ने 10 बच्चों को जन्म नहीं दिया है और न ही उनके पास कोई रिकॉर्ड है।

महिला को है ये गंभीर बीमारी

महिला प्रेग्नेंट नहीं हुई थी। लेकिन उसकी फोटो के सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी चर्चाएं हो रही थी। बीबीसी की एक रिपोर्ट बताती है कि 37 साल की यह महिला मानसिक बीमारी की शिकार है। जिसे अस्पताल में निगरानी रूम में रखा गया है। सरकार इस महिला के मेडिकल का खर्चा उठा रही है। फिलहाल, जांचकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर महिला ने 10 बच्चों के जन्म की कहानी क्यों गढ़ी। वहीं दूसरी तरफ न्यूज एजेंसी अपनी इस खबर के दावे पर कायम है। महिला ने बच्चों को जन्म दिया था।

ये खबर सामने कैसे आई?

न्यूज एजेंसी प्रिटोरिया ने दावा किया था कि गोसियाम सिशोल ने प्रांत में 10 बच्चों को जन्म दिया था। जबकि सरकार इन आरोपों से साफ इंकार कर रही है। सरकार ने कहा कि ये पूरा मामला झूठा है और आरोप निराधार हैं। प्रिटोरिया न्यूज एजेंसी ने इस खबर का खुलासा किया था। अब इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बीती 8 जून को न्यूज एजेंसी ने दावा किया था कि महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है।

Tags

Next Story