अफगानिस्तान में मस्जिद के अंदर बड़ा धमाका, हादसे में 12 लोग घायल

अफगानिस्तान (Afghanistan) में एक बार फिर मस्जिद (Mosque) में धमाके की खबर है। इस हमले में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्वी अफगानिस्तान में नंगरहार प्रांत (Nangarhar) के स्पिन (Spin Ghar) घर इलाके में जुम्मे की नमाज के दौरान धमाका हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की नमाज के दौरान नंगरहार प्रांत में एक मस्जिद में विस्फोट हो गया। हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। इलाके के एक निवासी ने जानकारी देते हुए कहा कि विस्फोट दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। जब मस्जिद के अंदर जोरदार धमाका हुआ।
Blast reported in mosque in Nangarhar Province, Afghanistan. At least 12 wounded: Reuters
— ANI (@ANI) November 12, 2021
पिछले महीने भी आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिणी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद पर हमला किया था। ये हमला भी शुक्रवार की नमाज के दौरान ही किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए थे। इमाम बरगा मस्जिद पर हमला एक हफ्ते बाद हुआ। इस हमले को लेकर स्थानीय इस्लामिक स्टेट के ने दावा किया कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद में 46 लोगों की मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS