Libya Flood: लीबिया में डेनियल तूफान ने मचाई तबाही, 2,000 लोगों की मौत, कई लापता

Libya Flood: लीबिया में डेनियल तूफान ने मचाई तबाही, 2,000 लोगों की मौत, कई लापता
X
Libya Flood: लीबिया में डेनियल तूफान ने कहर बरपाया है। इसकी वजह से कम से कम 2,000 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लापता है। लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पढ़ें रिपोर्ट...

Libya Flood: लीबिया में डेनियल तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिससे बांध टूट गए। इसकी वजह से कई तटीय इलाके बह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कम से कम 2,000 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हो गए है। डेनियल तूफान का सबसे ज्यादा कहर डर्ना शहर में देखने को मिला है। वहीं, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

कई शहरों में लोगों ने अपनी जान गंवाई

लीबिया राजनीतिक रूप से पूर्व और पश्चिम के बीच बंटा हुआ है और 2011 के नाटो समर्थित विद्रोह के बाद से सार्वजनिक सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसके कारण वर्षों तक संघर्ष चला। त्रिपोली में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार पूर्वी क्षेत्रों पर नियंत्रण नहीं रखती है। वहीं, डेर्ना शहर में मौतों का आंकड़ा सोमवार को 250 के करीब था। यह बढ़कर 350 के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही, 50 से ज्यादा लोगों के लापता होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते ग्रीस को तबाह करने के बाद, तूफान डेनियल रविवार को भूमध्य सागर में घुस गया। डेर्ना में सड़कों पर पानी भर गया और इमारतों को नष्ट कर दिया। साथ ही, लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाज़ी सहित तट के किनारे अन्य बस्तियों को प्रभावित किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग अपनी गाड़ियों की छत पर फंस गए हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।

सरकार ने इमरजेंसी का किया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ में कई लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों के घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गयी हैं। डेनियल तूफान के चलते सरकार की तरफ से भी काफी एहतियातन कदम उठाए जा रहे है। सरकार ने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है और सभी शिक्षण संस्थानों से लेकर अन्य चीजों को बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने वहां के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है।

Tags

Next Story