विवादित नक्शा: नेपाल संसद में विवादित नक्शे के पक्ष में 258 वोट पड़े, मिली मंजूरी

भारत नेपाल के बीच चल रहे विवादित नक्शे को आखिरकार नेपाल की संसद ने मंजूरी दे दी है। नेपाल संसद में विवादित नक्शे के पक्ष में 258 वोट पड़े। जिसके बाद इसे पूरी तरह मंजूरी मिल गई है। नए नक्शे में भारत के तीनों हिस्से कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की संसद में विवादित नक्शे को आज संशोधन के लिए पेश किए गए। जहां सभी सांसदों ने वोट डाले और इसे मंजूरी दी। नए नक्शे में भारत के तीन हिस्सों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल किया गया है।
275 सदस्यों वाली नेपाली संसद में इस विवादित बिल के पक्ष में 258 वोट डाले गए हैं। नेपाल कैबिनेट की बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का यह संशोधित नक्शा जारी किया था। बैठक में मौजूद कैबिनेट सदस्यों ने समर्थन किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद का रिश्ता पुराना है और इससे पहले भारत के आर्मी चीफ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा था कि यह भारत के हिस्से हैं।
वहीं बीती 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धाराचोरा तक बन रही सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। वहीं दूसरी तरफ बीती 18 मई को नेपाल ने नए नक्शा जारी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS