कोरोना संकट: न्यूयॉर्क से 5 टन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत के लिए रवाना, ये देश भी मदद के लिए आगे आए

कोरोना संकट: न्यूयॉर्क से 5 टन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत के लिए रवाना, ये देश भी मदद के लिए आगे आए
X
स मुश्किल की घड़ी में भारत की मदद के लिए कई देशों ने हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क से 5 टन यानी 5 हजार किलो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस संकट के बीच भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है। ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से अनेकों मरीजों की सांसे अटकी हैं। इस मुश्किल की घड़ी में भारत की मदद के लिए कई देशों ने हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क से 5 टन यानी 5 हजार किलो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर A-102 से लाया जा रहा है। इस फ्लाइट की आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से भी एक फ्लाइट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के लिए भारत रवाना होगा। जानकारी के अनुसार, वहीं अमेरिका से अगली फ्लाइट नेवार्क से रवाना होगी जो 27 अप्रैल को राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।

अमेरिका ने भारत की मदद के लिए आगे आया

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सलिवन ने भारतीय एनएसए अजित डोभाल से बात की। इस दौरान अमेरिका एनएसए ने कहा कि अमेरिका इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। हम अधिक से अधिक सप्लाई और संसाधन तैनात कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी भारत की मदद का पूरा भरोसा जताया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका के अलावा जर्मनी और यूरोपीय संघ ने भी संकट की इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़े होने की बात कही है। यूरोपीय संघ का कहना है कि भारत की मदद के लिए तेजी से संसाधन जुटा रहा हैं।

Tags

Next Story