Somalia: युगांडा के 54 सैनिकों की हत्या, राष्ट्रपति मुसेवेनी ने की पुष्टि

Somalia: युगांडा के 54 सैनिकों की हत्या, राष्ट्रपति मुसेवेनी ने की पुष्टि
X
सोमालिया (Somalia) में युगांडा (Yuganda) के 54 सैनिकों की हत्या कर दी गई। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी (Ugandan President Yoweri Museveni) ने इसके लिए अल-शबाब (Al-Shabaab) नामक आतंकी संगठन को जिम्मेदार ठहराया है।

सोमालिया (Somalia) में युगांडा (Yuganda) के 54 सैनिकों की हत्या कर दी गई। इस घटना की पुष्टि शनिवार को की गई। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी (Ugandan President Yoweri Museveni) ने इसके लिए अल-शबाब (Al-Shabaab) नामक आतंकी संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशु (Mogadishu) से 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बुला मारेर स्थित सैनिक ठिकाने पर किया गया। इसके एक सप्ताह बाद हमले को लेकर योवेरी मुसेवेनी का बयान आया है।

कुख्यात आतंकी संगठन अल-शबाब ने दावा किया कि उसने 26 मई को कई आत्मघाती हमले किए और सोमालिया के बुला मारेर में 137 सैनिकों को मार डाला। हालांकि, युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी ने कहा कि युगांडा पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (Uganda Peoples Defense Forces) ने साहस दिखाते हुए दोबारा उस सैनिक बेस पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे सैनिकों ने वीरता दिखाई और खुद को पुनर्गठित किया। इसके परिणामस्वरूप मंगलवार तक बेस पर फिर से युगांडा के सैनिकों ने कब्जा जमा लिया। इससे पहले मुसेवेनी ने कहा था कि युगांडा के कुछ लोग हताहत हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपने सैनिकों पर हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी।

Also read- Haribhoomi Explainer: पाक ने आज के दिन किया था पहला परमाणु परीक्षण, पढ़िये पूरी कहानी

सोमालिया के अलावा इथियोपिया और केन्या में सक्रिय है अल-शबाब

अल-शबाब सोमालिया का एक इस्लामिक आतंकी संगठन (Islamic terrorist organization) है। ये संगठन साल 2006 में अस्तित्व में आया। अल शबाब का पूरा नाम हरकत अल-शबाब अल-मुजाहिद्दीन है। अल शबाब अरबी (Arabic) भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है- तरक्की का दौर। अल-शबाब आतंकी संगठन सोमालिया के अलावा इथियोपिया (Ethiopia) और केन्या (Kenya) में सक्रिय है और इसका नेटवर्क अफ्रीका (Africa) से निकलकर यूरोप (Europe) और अमेरिका (America) तक फैल चुका है। अल-सबाब वहाबी इस्लाम (Wahabi Islam) को मानता है। इस संगठन का उद्देश्य सोमालियाई सरकार को सत्ता से हटाना है। अमेरिका ने 2008 में अल शबाब को आतंकी संगठन घोषित किया था।

Also read- G7 Summit: जी-7 शिखर सम्मेलन का संयुक्त बयान आया सामने, आतंकवाद और उग्रवाद को रोकना मुख्य लक्ष्य

Tags

Next Story