अफगानिस्तान में रातभर चला सेना का ऑपरेशन, काबुल में हुई रेड में 6 इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को मार गिराया

अफगानिस्तान (Afghanistan) में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) यानी आईएस के खिलाफ सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में सेना ने 6 लड़ाकों को मार गिराया है। काबुल के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक रातभर ऑपरेशन चला था।
काबुल के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेड के 6 इस्लामिक स्टेट के सदस्यों को मार गिराया है। ये लोग बीते सप्ताह हुए बड़े हमलों में शामिल थे। जिसमें से एक शहर की सबसे बड़ी मस्जिद और दूसरी तरफ शिक्षण संस्थान में हुआ था, जहां दर्जों महिला छात्राएं मारी गई थी। प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने कहा कि उन्होंने वजीर अकबर खान मस्जिद पर हमला किया था।
इस ऑपरेशन के दौरान तालिबान सुरक्षा बल के सदस्य की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। किसी भी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 30 सितंबर को काज इंस्टीट्यूट सेंटर पर एक हमले के दौरान 53 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें ज्यादातर लड़कियां और युवा महिलाएं शामिल थीं।
वहीं 23 सितंबर को वजीर अकबर खान में एक मस्जिद के पास बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई थी। और 40 से अधिक घायल हो गए थे। तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान में सत्ता संभाली थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने दशकों के युद्ध के बाद देश को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
हालांकि, हाल के महीनों में राजधानी और अन्य शहरों में लगातार धमाकों की खबरें आती रही हैं। इन हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा था कि काबुल में सुरक्षा बिगड़ रही है। इस्लामिक स्टेट का अफगान सहयोगी, जिसे इस्लामिक स्टेट खुरासान के नाम से जाना जाता है। वह लागातार हमला कर रहा है। ये ग्रुप अफगानिस्तान का दुश्मन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS