लीबिया में बंधक बनाए गए 7 भारतीय नागरिक छूटे, भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंडल ने की पुष्टि

लीबिया में किडनैप किए गए सात भारतीय नागरिकों को छुड़ा लिया गया है। इस खबर की पुष्टि ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंडल ने की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी भारतीयों को आतंकियों ने 14 सितंबर को अगवा कर लिया था। बता दें कि भारतीय नागरिकों के अगवा होने की खबर आने के बाद से ही भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास इनकी रिहाई का लगातार कर रहे थे। इन सभी 7 भारतीयों की रिहाई की जानकारी ट्यूनीसिया में भारत के राजदूत ने रविवार को दी। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
इन भारतीय नागरिकों को आतंकियों ने लीबिया में अशवरीफ से अगवा किया था। ये सभी भारतीय नागरिक कंस्ट्रक्शन और ऑयल कंपनी में काम कर रहे थे। आतंकियों ने इन भारतीयों को तब अगवा किया गया जब ये त्रिपोली हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और आंध्र प्रदेश के रहने वाले सात नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें लीबिया में भारत का कोई दूतावास नहीं है। ट्यूनीशिया में स्थित भारतीय दूतावास ही लीबिया में रह रहे भारतीयों के हितों की चिंता करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS