BREAKING: नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस नदी में गिरी, 9 की मौत, 23 घायल

BREAKING: नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस नदी में गिरी, 9 की मौत, 23 घायल
X
नेपाल के रूपनदेही जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के भैरहवां परासी सड़क पर रोहिणी नदी में एक यात्रियों से भरी बस गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेपाल (Nepal) के रूपनदेही जिले(Rupandehi District) में बड़ा हादसा हो गया। यहां के भैरहवां परासी सड़क पर रोहिणी नदी(Rohni) में एक यात्रियों से भरी बस गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 33 यात्री सवार थे। जब सब रोहिणी नदी के पास पहुंची। उसी दौरान डिसबैलेंस होकर नदी में जा गिरी। रूपनदेही ट्रैफिक पुलिस प्रमुख केशव केसी के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए भैरहवा के भीम और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

घटना के दौरान बस जनकपुर से भैरहवा जा रही थी। उसी दौरान रुपेन्देही जिला के बसंतपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। आस—पास के लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्कयू आॅपरेशन चलाया। बस में ड्राईवर समेत 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस में भी फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

Tags

Next Story