न्यूजीलैंड में 6 महीने बाद कोविड-19 के एक केस की पुष्टि, ऑकलैंड में लेवल-4 नियम लागू

पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामले भले ही कम हो गए हैं लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह से बरकरार है। लगभग 6 महीने बाद न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है।
न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के बाद सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री का अनुमान है, जिस व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें डेल्टा वेरिएंट के लक्षण हो सकते हैं।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के इस वेरिएंट को सबसे खतरनाक माना जा रहा है। लिहाजा ऑकलैंड में एक सप्ताह और देश के बाकी हिस्सों में तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। न्यूजीलैंड के पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में लेवल-4 नियम लागू किए जा रहे हैं।
इन नियमों के तहत कोविड-19 गाइडलाइन की सबसे सख्त शर्तें लागू होंगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेड, ऑफिस और कारोबार सभी बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। पीएम ने यह भी कहा कि हमने इस तरह की चीजों के लिए पहले से तैयारी की है। यदि आप शुरुआत में ही सख्ती से नियम लागू करते हैं तो इसका फायदा होगा।
रॉयटर्स के मुताबिक, जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उसकी उम्र 58 साल है। व्यक्ति बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था। कोविड-19 टेस्ट के दौरान उसे पॉजिटिव पाया गया। उन 23 जगहों पर नजर ज्यादा रखी जा रही है, जहां यह व्यक्ति गया था। हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, देश की सीमाओं पर हालिया हफ्तों में जो मामले सामने आए हैं, वे सभी डेल्टा वेरिएंट ही थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी के महीने में कोरोना वायरस का आखिरी मामला सामने आया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS