बिहार के रहने वाले एक शख्स की नेपाल में गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के रहने वाले एक शख्स की नेपाल में गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
X
नेपाल में 45 वर्षीय भारतीय नागरिक की खुले आम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है।

नेपाल में भारतीयनागरिक की खुले आम गोली मारकर हत्या कर दी गई। दक्षिणी नेपाल में 5 अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है। मृतक बिहार के मोतिहारी जिला स्थित छौड़ादानो का रहने वाला था। मृतक की पहचान शिवपूजन यादव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिवपूजन यादव को महागढ़ीमाई नगरपालिका क्षेत्र में गोली मारी गई है। सभी आरोपी बाइक से आए थे। दो बाइक पर 5 लोग सवार होकर आए और शिवपूजन यादव पर गोलियां दाग दीं। इससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने शिवपूजन यादव को फौरन नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story