Afghanistan News: अशरफ गनी देश छोड़ तजाकिस्तान निकले, राष्ट्रपति के सलाहाकर ने दावा किया खारिज

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान की एंट्री के बाद हालात बदल रहे हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के इस्तीफे के बाद खबर है कि उन्होंने देश को छोड़ दिया है। अशरफ गनी अफगानिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री अली अहमद जलाली को सत्ता सौंप दी है। रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर के जरिए वह देश से बाहर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़ ताजिकिस्तान चले गए हैं। लेकिन राष्ट्रपति के सलाहकार ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान को सत्ता सौंपने के लिए अभी भी अफगान प्रेसिडेंशियल पैलेस में वार्ता चल रही है। हालांकि तालिबान ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी बातचीत जारी है। इस्लामिक अमीरात अपने सभी लड़ाकों को काबुल के बाहर ही खड़े रहने का आदेश देता है। शहर में एंट्री न करें। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों को कहना है कि लड़ाकं ने कुछ बाहरी शहरों में शांतिपूर्वक एंट्री की थी।
राष्ट्र के नाम गनी का संबोधन ऐसे समय में आया है जब तालिबान ने काबुल के आसपास अपना क्षेत्रीय नियंत्रण मजबूत कर लिया था और देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर लड़ाकों के हाथों में आ गए थे। अफगान सरकार ने कुछ दिन पहले ही तालिबान को सत्ता में भागीदारी का ऑफर दिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। अब जल्द ही नई अंतरिम सरकार आएगी। हालांकि, तालिबान ने औपचारिक नियंत्रण नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षा और रक्षा बलों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS