Afghan Embassy in Delhi: अफगानिस्तान ने भारत में स्थायी रूप से बंद किया अपना दूतावास, बताई ये वजह

Afghan Embassy in Delhi: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के साथ, तालिबान शासन ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। सत्ता पर कब्जा करने के बाद उसने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए कई कदम उठाए। कई देशों ने तालिबान शासन को मान्यता नहीं दी है। उन्होंने अपने देशों में अफगान दूतावासों को विशेष अधिकार देने से भी इनकार कर दिया। इस बीच, अफगानिस्तान ने अफगानिस्तान ने भारत में अपना दूतावास स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
अफगान दूतावास ने बयान जारी कर क्या कहा
अफगान दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार द्वारा लगातार चुनौतियों के कारण, नई दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान का दूतावास 23 नवंबर, 2023 से स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। हमें इसके लिए खेद है। बयान में आगे कहा गया है कि 30 सितंबर को दूतावास बंद करते समय अफगानिस्तान सरकार उम्मीद कर रही थी कि भारत सरकार दूतावास के सामान्य संचालन को फिर से शुरू करने के लिए अनुकूल रुख अपनाएगी। लेकिन, आठ हफ्ते के इंतजार के बावजूद अफगान राजनयिकों का वीजा नहीं बढ़ाया गया। भारत सरकार का व्यवहार भी नहीं बदला है।
#WATCH | The Embassy of the Islamic Republic of Afghanistan announced the permanent closure of its diplomatic mission in New Delhi effective from November 23, 2023
— ANI (@ANI) November 24, 2023
(Outside visuals from the Embassy) pic.twitter.com/H2iXDm2HKq
दूतावास ने यह भी कहा कि दूतावास पर नियंत्रण छोड़ने के लिए दोनों तरफ से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार और भारत सरकार से लगातार दबाव था। इसी दबाव के सामने दूतावास को ये कठिन फैसला लेना पड़ा। आगे कहा कि भारत 2001 से तत्कालीन अफगानिस्तान गणराज्य का एक भागीदार रहा है। राजनीतिक कारणों से हर किसी की कुछ सीमाएं होती हैं। साथ ही, कहा कि भू-राजनीतिक रूप से कठिन समय में कुछ संतुलन भी बनाए रखना पड़ता है।
अफगान दूतावास की तरफ से कहा गया कि घटते कर्मचारियों और संसाधनों के कारण हमारे मिशन को जारी रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कॉन्सुलर अधिकारियों द्वारा वीजा नवीनीकरण से लेकर अन्य कार्यों के लिए हमें जो मदद चाहिए थी वह समय पर नहीं मिल पाती थी। समूह के भीतर समस्याएं बढ़ रही हैं और इसका असर काम पर पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS