महिलाओं के बाद अब अफगान में पुरुषों के लिए तालिबान का फरनाम, नाइयों को दी चेतावनी

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबानी (Taliban) शासकों के नए नए फरमान लगातार जारी हो रहे हैं। महिलाओं के बाद अब पुरुषों के लिए भी फरमान जारी हो रहे हैं। हेलमंद प्रांत में तालिबान ने पुरुषों के लिए एक नया फरमान जारी किया है।
तालिबान के पुरुषों के लिए नए नियम
मीडिया रिपोर्ट में के मुताबिक, अब हेलमंद प्रांत में पुरुषों की दाढ़ी काटने पर रोक लगा दी गई है। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तालिबान ने जो फरमान जारी किया है उसके मुताबिक, लोगों की शेविंग, ट्रीमिंग, बाल काटने पर भी रोक (taliban ban on barbers shaving in afghanistan) लगा दी गई है। दाढ़ी और बालों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान भी है।
दुकानों पर आने के बाद फरमान जारी
काबुल में एक नाई ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया कि कुछ तालिबान के लड़ाके दुकानों पर बार बार आ रहे हैं और हमें आदेश दे रहे हैं कि हम अपनी दाढ़ी न मुंडवाएं। न ही किसी की शेविंग और हेयरस्टाइल बनाएं। दूसरे नाई ने बताया कि वह उन्हें पकड़ने के लिए एक अंडरकवर इंस्पेक्टर भी भेज सकता है। उसे भी एक फोन आया था और उस व्यक्ति ने एक सरकारी अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया था। उसने उन्हें आदेश दिया कि अब हम सभी लोग अमेरिकी स्टाइल को पूरी तरह से बंद कर दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS