अफ्रीका के एक देश का तख्‍तापलट, नाइजर के बाद गैबॉन में सेना का कब्जा, जानें कारण

अफ्रीका के एक देश का तख्‍तापलट, नाइजर के बाद गैबॉन में सेना का कब्जा, जानें कारण
X
Gabon Country Military Coup: अफ्रीका के एक और देश गैबॉन में सेना का कब्जा हो गया है। इससे पहले नाइजर में सेना ने कब्जा कर लिया था। जानें अफ्रीकी देशों में सेना का कब्जा क्यों हो रहा है।

Gabon Country Military Coup: अफ्रीका (Africa) के एक और देश का तख्तापलट हुआ है। नाइजर के बाद अब गैबॉन (Gabon) देश पर सेना ने कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सेना के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने एक टीवी चैनल पर आकर देश पर कब्जा करने का दावा किया है। सेना ने अली बोंगो (Ali Bongo) को लगातार तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनाए जाने के विरोध में ये कदम उठाया है। सेना के अधिकारियों ने दावा किया है कि चुनाव के परिणाम फेंक हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि देश के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।

बता दें कि अफ्रिकी देशों में तख्तापलट का इतिहास लंबा रहा है। अफ्रिका में गैबॉन से पहले पिछले महीने 26 जुलाई को ही नाइजर पर सेना ने कब्जा कर लिया था। नाइजर में सेना ने राष्ट्रपति को बंदी बना लिया था और देश में अपनी सत्ता का ऐलान कर दिया था। नाइजर के हालात बेहद ही गंभीर हैं। हालातों को सुधारने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना, फ्लोरिडा में 3 लोगों की मौत, जांच शुरू

नाइजर के बाद अब गैबॉन देश पर सेना ने कब्जा कर लिया है। यहां तख्‍तापलट का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा राष्‍ट्रपति अली बोंगो को लगातार तीसरी बार विजयी घोषित करने के बाद हुआ है। सेना के अधिकारियों का आरोप है कि चुनाव परिणाम फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी सिक्‍यॉरिटी और डिफेंस फोर्सेस का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं और चुनाव परिणाम को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा देश की सारी सीमाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, सेना के तख्तापलट के ऐलान के बाद से ही देश की राजधानी लिब्रेविले में भारी गोलीबारी की सूचना आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक गैबॉन की सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tags

Next Story