बड़ी खबर: कंधार के बाद अब लोगार प्रांत पर तालिबान का कब्जा, राजधानी काबुल सिर्फ 90 km दूर

बड़ी खबर: कंधार के बाद अब लोगार प्रांत पर तालिबान का कब्जा, राजधानी काबुल सिर्फ 90 km दूर
X
कंधार (Kandahar) के बाद तालिबान ने लोगार (Logar) प्रांत पर कब्जा कर लिया है। ये शहर सिर्फ राजधानी काबुल से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) में लागातार तालिबानी (Taliban) लड़ाकों का आतंक बढ़ा ही जा रहा है। एक के बाद एक शहर पर कब्जा हो रहा है। कंधार (Kandahar) के बाद तालिबान ने लोगार (Logar) प्रांत पर कब्जा कर लिया है। ये शहर सिर्फ राजधानी काबुल से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। एक हफ्ते में 12 प्रांतों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने काबुल के दक्षिण में लोगार प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम पर कब्जा होने का दावा किया है। तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े शहरों जैसे हेरात, गजनी और कंधार पर कब्जा कर लिया है। इस शहरों पर कब्जे के बाद एक बड़ा मैसेज दुनिया में पहुंच गया है। ऐसे में मना जा रहा है कि अब काबुल दूर नहीं है। जब तालिबानी लड़ाके इस पर कब्जा कर लेंगे।

34 में से 12 से ज्यादा प्रांतों पर तालिबान का कब्जा

बता दें कि अफगान से अमेरिकी सेना के वापस लौटने के ऐलान के बाद से ही तालिबान का कब्जा बढ़ता ही जा रहा है। अफगान के 34 प्रांतों में से 12 से ज्यादा प्रांतों पर तालिबानी संगठन ने कब्जा कर लिया है।

कई अफगान सैनिकों ने किया सरेंडर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गजनी इलाके में तालिबानियों के कब्जे के बाद पहले अफगानी सैनिकों ने सरेंडर कर दिया और उसके बाद वहां से भाग गए। कई सरकारी कर्मचारी और लोग ये प्रांत छोड़कर भाग गए हैं। इससे पहले तालिबान गजनी शहर पर कब्जा करने में कामयाब रहा, जो काबुल से सिर्फ 130 किलोमीटर दूर है। इस राजमार्ग को रोकने के बाद से राजधानी शहर को काट दिया गया है। ऐसे में लगातार तालिबान आगे बढ़ता ही जा रहा है।

Tags

Next Story