Economic Crisis: श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान पर मंडराए संकट के बादल, सरकार का खजाना हुआ खाली

Economic Crisis: श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान पर मंडराए संकट के बादल, सरकार का खजाना हुआ खाली
X
श्रीलंका (sri lanka) के बाद अब पाकिस्तान पर भी आर्थिक संकट(economic crisis) के बादल मंडरा रहे हैं। वही श्रीलंका में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं। देश गंभीर आर्थिक संकट (economic crisis) से जूझ रहा है।

श्रीलंका (sri lanka) के बाद अब पाकिस्तान पर भी आर्थिक संकट(economic crisis) के बादल मंडरा रहे हैं। वही श्रीलंका में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं। देश गंभीर आर्थिक संकट (economic crisis) से जूझ रहा है। लोगों के लिए खाना और दवाइयां जैसी जरूरी चीजें खरीदना भी मुश्किल हो गया है। वही अब इसी तरह भारत का एक और पड़ोसी देश की स्थिति अनुमान लगाया जा रहा हैं।

एक विदेशी अग्रणी रेटिंग ने इसका अनुमान जताया हैं। एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान (pakistan) के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी गिरावट आई है, और पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। पैसों की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को आने वाले भविष्य में गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते विदेशी कर्ज के पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार (forex reserves) तेजी से घट रहा है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के जून महीने के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी आ रही है। जून में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 226.2 करोड़ डॉलर था।

वित्त वर्ष 2021-2022 की पहली तीन तिमाहियों में पाकिस्तान (pakistan) का विदेशी कर्ज (foreign debt on pakistan) बढ़कर 10.886 अरब डॉलर हो गया हैं। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2021 में विदेशी कर्ज 13.38 अरब डॉलर हैं। वहीं पूरी दुनिया में मंदी के चलते पाकिस्तान के लिए कमाई बढ़ाने कि स्थित नहीं बन रही हैं। वहीं निवेशक निवेश के लिए पाकिस्तान से दूरी भी बना रहे हैं। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि देश की अर्थव्यवस्था (economy) पूरी तरह तबाह हो सकती है और देश कर्ज में डूब सकता है।

Tags

Next Story