Italy Airport Strike: इटली में एयरलाइन कर्मचारियों की हड़ताल, 200 उड़ानें रद्द, भारतीयों को नहीं मिल रही मदद

Italy Airport Strike: इटली में एयरलाइन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूरोप (Europe) में लगभग हजारों यात्री फंसे हुए हैं। इसमें सैकड़ों भारतीय टूरिस्ट भी शामिल हैं। हड़ताल की वजह से सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। केवल इटली (Italy) में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को मिलाकर करीब 1,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस समय यहां टूरिस्ट सीजन चल रहा है। हड़ताल के कारण पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इस वजह से भारी संख्या में भारतीय टूरिस्ट एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।
भारतीय टूरिस्ट्स को नहीं मिल पा रही मदद
फ्लाइट कैंसिल या डिले हो जाने पर एयरलाइंस की ओर से ज्यादा मदद भी नहीं मिल पा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना हैं कि उन्हें पानी की बोतल देकर समझाया जा रहा है, जबकि उन्हें हर्जाना देना चाहिए। रिफंड के नाम पर केवल 5 यूरो ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय टूरिस्टों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है इटली में हड़ताल का कारण
गर्मियों के मौसम और टूरिस्ट सीजन में इटली में अक्सर परिवहन कर्मी हड़ताल करते रहते हैं। एयरलाइन से पहले रेलवे ने भी हड़ताल की थी। यहां के मजदूर काम करने की बेहतर दशा के लिए हड़ताल करते रहते हैं।
Also Read: अमेरिका में अलास्का के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप
परिवहन मंत्री ने की अपील
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को रोम के हवाई अड्डे पर करीब 200 उड़ानें रद्द कर दी गई। वहीं, मिलान के हवाई अड्डों पर 150 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि ट्यूरिन और पलेर्मों में दर्जनों उड़ानों को रोक दिया गया है। इटली के परिवहन मंत्री ने हड़ताल को रोककर दोबारा से काम पर लौटने का आवाहन किया, जिससे लाखों श्रमिकों और पर्यटकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इन दिनों यूरोप में भीषण गर्मी पड़ती है, यहां पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। लोगों को हड़ताल के साथ-साथ गर्मी की मार भी झेलनी पड़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS