अमेरिका: पुलिस ने 9 मिनट तक जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन घुटने से दबाई, दिनदहाड़े तड़पा-तड़पाकर मार डाला

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस ने हाल ही में हत्या कर दी। हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जॉर्ज फ्लॉयड को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और हिंसा, लूटपाट और जमकर आगजनी की। जिस कारण कई शहरों में कर्फ्यू भी लगाया गया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने फिर भी जमकर हिंसा और आगजनी की। जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आखिर क्यों पुलिस ने जॉर्ज को हिरासत में लिया? और क्यों उसे सरेआम-दिनदहाड़े तड़पा-तड़पाकर मार डाला? चलिए जानतें हैं।
अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड पर लगा था ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड पर नकली नोट से सिगरेट खरीदने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि 25 मई को मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर की पुलिस के नंबर 911 पर एक फोन आता है। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताता है कि यहां रहने वाले अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट से सिगरेट खरीदी है।
पुलिस ने नियम के खिलाफ अपनाए तरीके
पुलिस के द्वारा अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के खिलाफ की गई बर्बरता को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और यह पूरी बर्बरता कुछ सिक्युरिटी सर्विलांस कैमरों में दर्ज हो गई। पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड पर जो भी तरीके आजमाए वो विभागीय नियमों का उल्लंघन हैं। पुलिस अधिकारी दम घोंटता रहा, जॉर्ज ही नहीं बाकी वहां पर मौजूद लोग भी उसे छोड़ देने का अनुरोध करते रहे। लेकिन पुलिस की बर्बरता के आगे किसी की एक न चली। करीब 9 मिनट तक फ्लॉयड की गर्दन घुटने से दबाई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत कत्ल नहीं तो और क्या है।
हैरान करने वाली बात ये है कि चौवेन ने जॉर्ज फ्लॉयड की सांस रुकने के बाद भी घुटना नहीं हटाया। वो तब हटे जब मेडिकल टीम वहां पहुंच गई। इस घटना में शामिल चार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि थॉमस लेन, जे. एलेक्जेंडर और टोउ थाओ के खिलाफ भी जांच जारी है। हेनेपिन काउंटी के अटॉर्नी माइक फ्रीमैन ने कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड का गला दबाने वाले डेरेक चौवेन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS