अमेरिका: न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और 12 से ज्यादा घायल

अमेरिका: न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और 12 से ज्यादा घायल
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इलाके में ये गोलीबारी हुई है। अभी तक मरने वालों और घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिली है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इलाके में ये गोलीबारी हुई है। अभी तक मरने वालों और घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिली है। खबरों के मुताबिक, इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस ने भी अभी घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर जानकारी नहीं दी है।

पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी

न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीती रात 12:30 बजे पुलिस को बड़े पैमाने पर गोलियां चलने की जानकारी मिली । गुडमैन स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से पुलिस को इमरजेंसी नंबर पर फोन आए। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस पहुंची थी उस वक़्त तक गोलियां चलाने वाले फरार हो चुके थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने गोलीबारी करने वालों की गिरफ्तारी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

Tags

Next Story