अमेरिका ने किसान आंदोलन पर दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब 71 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। अब किसान आंदोलन पर अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने कहा है कि कानूनों को लेकर हुए मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है, किसी भी देश में शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र की पहचान माना जाता है। कृषि कानूनों को लेकर हुए मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी कहा है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। हम जारी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने को प्रोत्साहित करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन पर अमेरिका की तरफ से ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब कई अंतराष्ट्रीय हस्तियों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के सिंधु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इन बॉर्डर्स पर पुलिस की सख्ती बढ़ाई जा रही है। टिकरी बॉर्डर पर में कीलें लगा दी गई हैं, सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेडों को सीमेंट से जोड़ कर मोटी दीवार बना दी है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर भी कंटीली तारें लगा दी गई हैं। प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट तक बंद कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS