अमेरिका ने भारत को दी धमकी, रूस के साथ किया गठबंधन तो...

अमेरिका ने भारत को दी धमकी, रूस के साथ किया गठबंधन तो...
X
राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ब्रायन डीज (Brian Deese) ने भारत को चेतावनी दी है।

यूक्रेन पर युद्ध के बाद कई देशों के साथ रूस के संबंध खराब हो रहे हैं। इसी बीच भारत अपनी विदेश नीति को लेकर चल रहा है। अब अमेरिका ने भारत को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली है। राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ब्रायन डीज (Brian Deese) ने भारत को चेतावनी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक सलाहकार ब्रायन डीज ने कहा कि अगर भारत रूस के साथ गठबंधन करता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारी यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत का प्रतिक्रिया से खासा नाराज है। व्हाइट हाउस के नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक ब्रायन डीज ने कहा कि हम कई ऐसे क्षेत्रों में हैं जहां हम चीन और भारत दोनों के कई फैसलों से नाराज है।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने भारत से कहा कि रूस के साथ ज्यादा अधिक रणनीतिक गठबंधन के परिणाम आपके लिए अच्छे नहीं होंगे। जापान आर्थिक प्रतिबंधों की बौछार कर रहा है। लेकिन भारत ने अभी तक किसी भी तरह से प्रतिबंध का कोई ऐलान नहीं किया है। इसके बजाय रूस से लगातार तेल खरीद रहा है। ऐसे संबंधों से दो देशों के बीच खटास आ रही है।

वहीं इससे पहले भी अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने अपनी भारत यात्रा के दौरान चेतावनी दी थी कि अगर चीन एलएसी का उल्लंघन करता है, तो भारत को रूस से भारत के बचाव में आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

Tags

Next Story