संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बोले, COVID-19 से लड़ने के लिए सुरक्षा परिषद की एकता का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी पर सुरक्षा परिषद की एकता का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोविड 19 महामारी के प्रकोप पर काबू पाने के लिए सुरक्षा परिषद की एकता महत्वपूर्ण होगी।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, चूंकि, सुरक्षा परिषद से एकता और संकल्प का एक संकेत इस चिंताजनक समय में बहुत कुछ कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रबल होने के लिए, दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। इसका मतलब है कि एकजुटता बढ़ी है, और इसका मतलब है कि जरूरी संसाधन हैं।
वित्तीय स्थिति बनी है खतरनाक
एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वित्तीय स्थिती खतरनाक बनी हुई है। केवल जून के अंत तक शांति अभियानों को चलाने के लिए पर्याप्त पैसा है और सेना और पुलिस-योगदान करने वाले देशों को भुगतान करने की क्षमता नहीं है।
दुनिया कर रही संघर्ष
गुटेरेस का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। इस बीमारी के दुष्प्रभाव कहीं ज्यादा दूरगामी हैं। यह महामारी आर्थिक संकट पैदा जरूर करेगी।
आर्थिक अस्थिरता का महिलाओं पर भी विशेष रूप से विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। संघर्ष-सेटिंग में महिला-प्रधान परिवारों की बड़ी संख्या विशेष रूप से आर्थिक झटके के लिए कमजोर होती है। गुटेरेस ने कहा कि कोरोना एक स्वास्थ्य संकट है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS