US के मिशिगन यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग, 3 की मौत, 5 के घायल होने की सूचना

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है। एक ताजा मामला अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस का है। यहां पर सोमवार रात को यूनिवर्सिटी के परिसर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं यूनिवर्सिटी पुलिस ने घटना को सामूहिक गोलीबारी की घटना होने से इनकार किया है और बताया कि गोलीबारी दो जगह पर हुई है। इसी के साथ ही यह भी कहा कि पहली गोलीबारी की घटना बेरकी हॉल के अंदर हुई। जहां दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं कुछ समय बाद एमएसयू छात्र संघ में एक और गोलीबारी की जानकारी मिली, जो अगले दरवाजे पर ही स्थित है। इस हादसे में घायलों को पास के नजदीकी लांसिंग के स्पैरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गोलीबारी कर हमलावर मौके से फरार हो गया। उसने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक हमलावर को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस घटना के होने के बाद से कुछ समय के लिए माता-पिता को भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने के लिए मना कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कम से कम 48 घंटों के लिए कैंपस की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। जिनमें वर्चुअल क्लासेस और खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
अमेरिका में स्थित michigan state university उच्च शिक्षा का जाना माना शिक्षण संस्थान है। इस यूनिवर्सिटी में 50 हजार स्नातक और परास्नातक के छात्र पढ़ते हैं। इससे पहले भी एक घटना 2021 में सामने आई थी। जहां पर मिशिगन की ऑकलैंड काउंटी के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हमले में भी चार छात्रों की मौत हो गई थी। इसके साथ-साथ अध्यापक व अन्य 6 छात्र घायल हो गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS