नाइजर में 14 बच्चों समेत 37 लोगों की गोली मारकर हत्या

नाइजर में हथियारबंद लोगों ने 14 बच्चों समेत 37 नागरिकों की हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दक्षिण-पश्चिम नाइजर के एक गांव की बताई जा रही है। इस वर्ष आतंकियों ने अब तक यहां पर सैकड़ों लोगों की हत्या की है।
जानकारी के अनुसार, माली के सटी नाइजर की सीमा के पास तिलबेरी क्षेत्र के बानीबांगो के कम्यून में अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को फायरिंग की। गोलियां चलाईं. एक स्थानीय अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सोमवार को दोपहर में जब लोग खेतों में काम कर रहे थे। तो हमलावर डेरे-डे गांव में 'बाइकों पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को खेतों में पाया और कुछ भी हिलने-डुलने पर गोली मार दी।
ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने एक हफ्ते पहले एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि इस वर्ष तिलबेरी और पड़ोसी क्षेत्र तहौआ में जिहादी हमलों में लगभग 420 नागरिक मारे गए। अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूह के साहेल निदेशक कोरिन दुफ्का का कहना है कि सशस्त्र इस्लामी समूह पश्चिमी नाइजर में नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। चरमपंथी हमलों में स्कूल और चर्चों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नाइजर, बुर्किना फासो और माली के बीच तथाकथित आदिवासी क्षेत्र में एक्टिव आतंकी अधिकतर अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े हैं। इस क्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है इसके बाद भी यहां पर कई बार हमले हुए हैं। फायरिंग के बाद हमलावर माली की तरफ भाग जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS