Afghanistan News: सूत्रों का दावा, अफगानिस्तान लौट रहे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी

Afghanistan News: सूत्रों का दावा, अफगानिस्तान लौट रहे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी
X
अफगानिस्तान (Afghanistan) से एक बड़ी खबर सामने आई है कि देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) वापस लौट रहे हैं।

अफगानिस्तान में तालिबानी (Taliban in Afghanistan) कब्जे और अफगान छोड़ने की डेडलाइन 31 अगस्त को खत्म होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है कि देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) वापस लौट रहे हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि तालिबान की नई सरकार में भी शामिल हो सकते हैं। बीती 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया।

तालिबान सरकार में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी वापस लौट रहे हैं। वह तालिबान की नई सरकार में शामिल हो सकते हैं। अफगान में सरकार गिर गई है, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हो गए हैं। देश छोड़कर गनी ओमान गए और अंत में संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे।

यूएई में रह रहा है परिवार

बता दें कि मानवीय आधार पर गनी का पूरा परिवार यूएई में रह रहा है। गनी के देश छोड़ने से कई राजनेता और आम जनता नाराज है। उनका कहना है कि मुश्किल समय में देश का साथ देने की बजाय वह यहां से भाग गए। लेकिन अशरफ गनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात पर सफाई दी थी। साथ ही उनके भाई ने कहा था कि गनी की देश में हत्या हो सकती थी।

Tags

Next Story