सेंट्रल रूस में हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा हुए जख्मी

सेंट्रल रूस में हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा हुए जख्मी
X
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सेंट्रल रूस के एक स्कूल में हुई गोलीबारी के दौरान अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रूस में इन दिनों यूक्रेन युद्ध को लेकर भारी तनाव है। इसी बीच सेंट्रल रूस में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने स्कूल पर अंधाधून फायरिंग कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हमले में अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी मंत्रालय के हवाले से बताया कि उदमुर्तिया प्रांत के राज्यपाल अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने एक वीडियो जारी कर हा कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने प्रांत की राजधानी इजहव्स्क के एक स्कूल में फायरिंग कर दी। हमले के दौरान स्कूल के गार्ड और बच्चों को गोली लगी है। पीड़िता में बच्चे भी हैं, जो घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटना पर अपडेट करते हुए कहा कि बंदूकधारी ने खुद को गोलीमार ली। शक्लू को खाली कराया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। राज्यपाल और लोकल पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी और उसके मकसद के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों रूस में यूक्रेन युद्ध की वजह से माहौल गंभीर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के लिए सेना को रिजर्व किया है। इसके बाद रूस में मार्शल लॉ लागू होने का डर है। रूस को छोड़कर जाने वाली फ्लाइट की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में सरकार ने एक और आदेश जारी करते हुए कहा है कि 18 से 65 साल के पुरूषों को टिकट न दी जाए।

Tags

Next Story