Attacked on Masjid: नाइजीरिया की मस्जिद में खून का सैलाब, बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 7 नमाजियों की मौत

Attacked on Masjid: नाइजीरिया एक मुस्लिम बहुल देश है। यहां 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम धर्म के लोग रहते हैं। फिलहाल यहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नाइजीरिया की एक मस्जिद पर भीषण हमला (Fierce attack on mosque) किया गया है। देश के कढूना में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक मस्जिद पर हमला बोल दिया। बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घुसते ही नमाज पढ़ रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मस्जिद पर हमले से इलाके में दहशत का माहौल है, लोगों को अपने घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया पुलिस (Nigeria Police) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बेहद ही गंभीर है। जब सभी लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी कुछ बंदूकधारी अंदर घुसे और बिना कुछ कहे लोगों को गोलियों से भून दिया। हमलावर कौन थे और उन्होंने लोगों पर गोलियां क्यों चलाई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आगे कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी हुई है, हम मामले से पर्दा उठाने के लिए लगातार पड़ताल भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर जल्द ही हमारे गिरफ्त में होगा, फिर सारा कुछ साफ हो जाएगा कि उनके मंसूबे क्या थे।
नाइजीरिया में मस्जिदों पर हमला आम
बता दें कि नाइजीरिया में मस्जिदों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिसंबर 2022 में मस्जिद पर हमला किया गया था, जब हथियारों से लैस हमलावर रात को एक मस्जिद में घुसे और लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में भी इमाम समेत कुल 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा जो लोग गोलीबारी में बच गए थे, हमलावरों ने उनका अपहरण भी कर लिया था। बाद में फिरौती की रकम मिलने पर उन्हें छोड़ा गया था।
ये भी पढ़ें...Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे शुरू, जानें अब तक क्या-क्या मिला
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS