कोरोना पर एक्शन: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाई रोक, उल्लंघन करने पर होगी जेल

कोरोना पर एक्शन: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाई रोक,  उल्लंघन करने पर होगी जेल
X
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रोक लगा दी है और साथी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को इसका उल्लंघन करने पर 5 साल की कैद और जुर्माना लगा सकते हैं।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते मामलों के बीच अब ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रोक लगा दी है और साथी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को इसका उल्लंघन करने पर 5 साल की कैद और जुर्माना लगा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रोक के साथ 5 साल की कैद और 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगा सकते हैं।अगर कोई नागरिक इन नियमों का उल्लंघन करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को 14 दिन के लिए रोक दिया था। यह लोग अस्थाई थी। सिडनी से प्रकाशित हेराल्ड न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस वक्त 9000 ऑस्ट्रेलियाई है। उनमें से 600 को असुरक्षित तौर पर अलग रखा गया है।

ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को फैसले की घोषणा की। इसका मकसद ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के वायरस को रोकना है जबकि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि यह फैसला भारत में संक्रमित और विदेश से ऑस्ट्रेलिया आए यात्रियों और पृथकवास में रखे गए के अनुपात के आधार पर है।

Tags

Next Story