Bangladesh: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, अब तक 17 लोगों की मौत, 30 घायल

Bangladesh: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, अब तक 17 लोगों की मौत, 30 घायल
X
बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 30 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बांग्लादेश से सड़क हादसे की बढ़ी घटना सामने आई है। आज रविवार को मदारीपुर में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। वहीं, इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मौत का आंकड़ा अभी और अधिक बढ़ सकता है। पुलिस ने बताया कि एमाद परिवहन द्वारा संचालित ढाका जाने वाली एक बस रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह बस पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें 17 लोगों की जान जान चुकी है, जबकि 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह हादसा लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण हुआ है।

टायर फटने की आशंका

वहीं, फरीदपुर फायर सर्विस के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस का टायर फट गया था, इसके कारण बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

Tags

Next Story