Bangladesh Bus Accident: ड्राइवर की लापरवाही से तालाब में गिरी बस, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

Bangladesh Bus Accident: बांगलादेश (Bangladesh) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां झलकाठी जिले में आज शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और बचाव ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। यह बस भंडरिया उप जिले से दक्षिण-पश्चिम संभागीय मुख्यालय बरिशाल के लिए जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।
अन्य यात्रियों के भी फंसे होने की आशंका
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों ने 17 शवों को तालाब से बाहर निकाला है। मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कई घायल यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस भी लगातार क्रेन की मदद से बस को निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस उप निरीक्षक गौतम कुमार घोष ने कहा कि बस के अंदर और शव फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज झलकथी के मुख्य सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बस एक्सीडेंट में घायल हुए एक यात्री रसेल मोल्लाह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं ड्राइवर की सीट के ठीक बगल में बैठा था। ड्राइवर ने बस चलाते समय सावधानी नहीं बरती, जिसके कारण से बस तालाब में जा गिरी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर लगातार अपने सहायक से बात कर उसे अधिक यात्रियों को बैठाने के लिए बोल रहा था। मोल्लाह ने इस हादसे में अपने 75 वर्षीय पिता को खो दिया है, जबकि उसके बड़े भाई अभी भी लापता हैं।
ये भी पढ़े...Pakistan के कल्लार कहार में बड़ा बस हादसा, 14 लोगों की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS