आतंकी फंडिंग केस : पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद गिरफ्तार, लाहौर की कोट लखपत जेल भेजा

पाकिस्तान में मुंबई हमले के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद हाफिज को जेल भेज दिया गया है। लाहौर से हाफिज को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में पंजाब सरकार के काउंटर टेररिज्म विभाग ने गिरफ्तार किया है। सईद को लाहौर से गुजरांवाला जाते वक्त गिरफ्तार किया।
Jamatud Dawa's Hafiz Saeed arrested and sent to judicial custody: Pakistan media (file pic) pic.twitter.com/1Txu9BlvoK
— ANI (@ANI) July 17, 2019
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बताया कि हाफिज सईद समेत जमात उद दावा से जुड़े 13 लोगों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए। जिसमें पता चला है कि वो डोनेशन के नाम पर आंतकी संगठनों को फंडिंग करता था। आतंकी हाफिज को कोट लखपत जेल में रखा जाएगा।
बता दें कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी ऐसे वक्त में की गई है जब पाक पीएम इमरान खान और पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा के संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करने जा रहे हैं। इमरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS