बड़ी खबर: Pak PM इमरान खान ने राष्ट्रपति से की नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान (Imran Khan) की सरकार को रविवार को बड़ी राहत नेशनल असेंबली (National Assembly) की ओर से मिली। नेशनल असंबेली के स्पीकर ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वहीं इमरान खान ने राष्ट्रपति से नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश कर दी है। ऐसे में अगर सदन भंग होता है तो पाकिस्तान ने फिर से आम चुनाव आयोजित होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह दी है। अविश्वास प्रस्ताव विदेशी साजिश का हिस्सा था। डिप्टी स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले से देश खुश है।
ڈپٹی اسپیکر قاسم سوری نے عدم اعتماد کی تحریک مسترد کر دی۔
— PTI (@PTIofficial) April 3, 2022
#PrimeMinisterImranKhan pic.twitter.com/nLwFLpqMah
इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को तय करना चाहिए कि उन पर कौन शासन करता है। इसे तय करने का अधिकार किसी विदेशी शक्ति को नहीं है। मैंने राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने के लिए लिखा है। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होने चाहिए। मैं पाकिस्तान के लोगों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करता हूं।
जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल असेंबली के सत्र को स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि अध्यक्ष ने फैसला सुनाया कि अविश्वास मत एक विदेशी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने वोट की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद सदन को भी स्थगित कर दिया गया है। प्रस्ताव खारिज होने के बाद जब कार्रवाई शुरू हुई तो सबसे पहले इमरान सरकार के कानून मंत्री फवाद चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव को गैरकानूनी बताया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS