Boeing 737 Crash: दक्षिणी चीन में बड़ा विमान हादसा, 133 चीनी यात्री थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Boeing 737 Crash: दक्षिणी चीन में बड़ा विमान हादसा, 133 चीनी यात्री थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X
चीन का बोइंग 737 प्लेन क्रैश (Boeing 737 Plane Crash) हो गया है। इस विमान में 133 यात्री सवाल थे।

चीन (China) के दक्षिण में एक बड़े विमान हादसे की खबर है। चीन का बोइंग 737 प्लेन क्रैश (Boeing 737 Plane Crash) हो गया है। इस विमान में 133 यात्री सवाल थे। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस से संबंधित विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, विमान पहाड़ी से टकरा गया और आग लग गई।




विमान कुनमिंग से ग्वांगझू के लिए निकला था। तभी बीच में ही पहाड़ से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 133 लोग सवार थे। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग मारे गए हैं और कितने घायल है। सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

पहाड़ी इलाके में प्लेन क्रैश से लगी आग

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है कि 133 लोगों को लेकर जा रहा बोइंग 737 यात्री विमान पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पेड़ों की मौजूदगी से पहाड़ में भी आग लग गई है। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में कितने लोग मारे गए हैं।

Tags

Next Story