Breaking News: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली ब्रिटेन की पहली महिला बनीं मार्गरेट कीनन, उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान

Breaking News: ब्रिटेन में फाइजर कंपनी की वैक्सीन का पहला टीका 90 साल की एक बुजुर्ग मार्गरेट कीनन को लगाया गया है। उनके नाम एक खास रिपोर्ड बन गया है। ब्रिटेन में इसी सप्ताह से कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है।
90-year-old Margaret Keenan is the first person in the UK to receive the Pfizer/BioNTech vaccine outside of a clinical trial.
— Sky News (@SkyNews) December 8, 2020
Read more about this huge moment in the fight against #COVID19: https://t.co/YVcEqzmsPj pic.twitter.com/oCDV8Sv90X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 90 साल की मार्गरेट कीनन ने फिलिपिनो नर्स में फाइजर कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाया है। जिसके बाद वो दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। आज ही लंदन के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 90 साल की कीनन को इंग्लैंड के कॉवेंट्री अस्पताल में टीका लगाया गया है। अगले हफ्ते उनका जन्मदिन है। जिसके बाद वो 91 साल की हो जाएंगी। बीते सप्ताह ही ब्रिटेन ने फाइजर कंपनी को टीका लगाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद सरकार ने कहा था कि अगले सप्ताह से फाइजर का टीका देश के लोगों को लगना शुरू हो जाएगा। फाइजर कंपनी के टीके को ब्रिटेन, बहरीन में मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद कंपनी ने भारत में आपातकालीन स्थिति में टीके की मंजूरी मांगी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS