BRICS Summit 2023: ब्रिक्स का हुआ विस्तार, 6 नए देशों को शामिल करने की घोषणा, भारत ने किया समर्थन

BRICS Summit 2023:  ब्रिक्स का हुआ विस्तार, 6 नए देशों को शामिल करने की घोषणा, भारत ने किया समर्थन
X
Brics Summit 2023: ब्रिक्स ग्रुप का अब विस्तार हो गया है। इसमें 6 नए सदस्य देश और मेंबर बन गए हैं। यह देश भी वैश्विक जीडीपी में काफी महत्व रखते हैं। जानें इन सदस्य देशों के बारें में...

BRICS Summit: ब्रिक्स देशों का तीन दिवसीय कार्यक्रम जोहान्सबर्ग में आयोजित किया जा रहा है। इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इसमें ब्रिक्स समूह के विस्तार के एजेंडे पर भी चर्चा की गई थी। इसी बीच, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति और ब्रिक्स अध्यक्ष सिरिल रामफोसा ने घोषणा की है कि ब्रिक्स में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया जाएगा। वे 1 जनवरी, 2024 से ब्रिक्स समूह के सदस्य बन जाएंगे।

पीएम ने किया समर्थन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का हमेशा से मानना रहा है कि नए सदस्यों के जुड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में और मजबूत होगा और इससे हमारे साझा प्रयासों को नई गति मिलेगी। इससे बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में कई देशों का विश्वास भी मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिक्स के नए सदस्यों के साथ सहयोग करने में और आसानी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत के नए ब्रिक्स सदस्यों के साथ बहुत गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। साथ ही, पीएम ने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग में भी नए आयाम को जोड़ दिया जाएगा।

चीन ने पाकिस्तान को भी शामिल करने का दिया था प्रस्ताव

ब्रिक्स गठबंधन में पाकिस्तान को शामिल करने का भी चीन ने बाकी देशों पर दबाव बनाया था। इसमें उसने कहा था कि ब्रिक्स गठबंधन को विस्तारित सदस्यता अपनानी चाहिए, जिससे अधिक विकासशील देशों को भी इसमें शामिल किया जा सके। भारत ने पाकिस्तान को ब्रिक्स गठबंधन में शामिल करने का विरोध किया था।

Tags

Next Story